Chamoli: चारधाम यात्रा 2026…सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन की तैयारियाँ, DM ने की समीक्षा

Chamoli: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को सभी संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि कपाट खुलने से पहले यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय बना कर काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कपाट खुलने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी।

 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं एनएच,बीआरओं एनएचआईडीसीएल को चारधाम यात्रा मार्गों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने, मलबे का समुचित निस्तारण करने तथा वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा मार्गों एवं मेडिकल हेल्थ पोस्टों,बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुचारू कर लेने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कमर्शियल गैस की आपूर्ति पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी सम्बंधित उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कमर्शियल सिलेंडर वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी करने की बात कही ।साथ ही पूर्ति विभाग को डीजल, पेट्रोल एवं खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने निर्देश दिए ।

Rudraprayag: केदारनाथ हैली बुकिंग फ्रॉड पर रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 106 फेसबुक पेज हटाए, कई नंबर ब्लॉक

उन्होंने नगर निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा खुले में कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को चारधाम क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।