Chamoli: पोखरी में तहसील दिवस…पेयजल, सड़क और बिजली को लेकर 48 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Chamoli: जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रागड़ की अध्यक्षता में पोखरी के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, कृषि, शिक्षा, उद्यान एवं पर्यटन से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

तहसील दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ प्रेषित किया गया। उपजिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Chamoli: फूलों की घाटी में नहीं मिली कोई अवैध गतिविधि, निरीक्षण कर लौटी वन विभाग की टीम

कार्यक्रम में मयाड़ी निवासी फते सिंह कंडारी ने पोखरी-मयाड़ी सीमा पर अतिक्रमण की शिकायत उठाई। विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा ने नौली-धोतीधार मोटर मार्ग, सलना डांडा सड़क और पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर सुधार की मांग की।

 

वहीं, विभिन्न ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के तहत सामग्री भुगतान में देरी, पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने, गांवों में विद्युत तारों के झूलने, भूस्खलन से कृषि भूमि को नुकसान और बंदरों के आतंक जैसी समस्याएं उठाईं। पार्किंग व्यवस्था के अभाव और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर भी शिकायतें दर्ज की गईं।

Pauri: तहसील दिवस में 95 शिकायतें दर्ज, स्थायी समाधान पर फोकस, आवश्यकता होने पर जिला योजना से समस्याओं के निराकरण की तैयारी

इसके अलावा, विनायकधार स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस के चार साल बाद भी संचालित न होने, शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेयजल किल्लत और सड़क निर्माण में देरी जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठे।