Uttarakhand visit: नंदा राजजात का जिक्र कर पीएम मोदी ने “विकास भी और विरासत भी” का दिया संदेश

Uttarakhand visit: नंदा राजजात का जिक्र कर प्रधानमंत्री ने अपनी देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा के दौरान “विकास भी और विरासत भी” का संदेश दिया। 


Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: सफर समय घटेगा, रोजगार बढ़ेगा…देहरादून में पीएम मोदी ने बताया राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं?

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां नंदा राजजात और नारी शक्ति वंदन बिल का एक साथ जिक्र कर मातृशक्ति को केंद्र में रखा। मां नंदा के प्रति देवभूमि में गहरी आस्था है। दोनों को महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक ही मंच से जोड़ना पीएम मोदी ने आने वाले चुनावों के लिहाज से एक रणनीतिक कदम उठाया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मां नंदा को प्रणाम कर उन्होंने देश की बहन-बेटियों के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात होगी। यह हमारी आस्था का केंद्र है। यहां मां नंदा को बेटी मानकर पूरे सम्मान के साथ विदा करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़े संकटों से गुजर रही है, ऐसे में सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद संसद ने नारी शक्ति वंदन बिल पास किया है, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अधिकार को लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए और 2029 के लोकसभा चुनाव से इसे लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र में और मजबूत हो सके।

PM Modi Uttarakhand Visit: अब ढाई घंटे में सफर…..पीएम मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा होगी और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर इस कानून को आगे बढ़ाना चाहिए।कहा कि देश की सभी बहनों के नाम मैंने एक खुला पत्र भी लिखा है और उनसे इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है।

 

देवभूमि से देश के सभी दलों से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दें और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एकजुट होकर काम करें। पीएम मोदी ने अपने भाषण में नारी शक्ति को केंद्र में रखते हुए कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन बिल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा।