Nainital: बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Nainital के स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी से लटकर जान दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सिमरन आर्या (20) के रूप में हुई है, जो बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और डीएसबी कैंपस में अध्ययनरत थी।

Pithoragarh में भीषण हादसा, शादी से लौट रही जीप खाई में गिरी, एक मौत, 3 घायल

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो छात्रा कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।