Haridwar: महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर रोशनाबाद में हुई विशेष बैठक, महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा

Haridwar। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

Champawat गैंगरेप कांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग से नहीं हुआ था दुष्कर्म, बदले की भावना से रची गई थी साजिश

बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी, डीपीओ हरिद्वार अविनाश भदौरिया, खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा तथा अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इस दौरान महिला सुरक्षा एवं अस्मिता को सम्मान और अधिकार प्रदान करने से संबंधित विभिन्न अभिलेखों का अध्ययन किया गया। साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी किया गया।

 

बैठक में वर्तमान समय में समाज की बिगड़ती मानसिकता, बच्चों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारी, स्कूल-कॉलेजों का वातावरण तथा कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज को जागरूक और संवेदनशील बनाना बेहद आवश्यक है।

 

इसके अलावा महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा को लेकर भी विचार साझा किए गए। बैठक में आगामी बैठकों के लिए विभिन्न विषय निर्धारित किए गए, जिन पर आगे विस्तृत कार्य योजना बनाई जाएगी।