Dehradun: सुद्धोवाला, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय International Peer Learning Workshop on Infrastructure Asset Management for Sustainable Development का समापन हो गया है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने प्राथमिकता वाली परिसंपत्तियों की पहचान, प्रदर्शन मानकों का निर्धारण, अंतर विश्लेषण एवं प्राथमिकता आधारित कार्यवाही, अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का आदान-प्रदान, संस्थागत एवं वित्तीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना एवं Infrastructure Asset Management Plan के कार्यान्वन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से Infrastructure Asset Management Plan Conservation of Heritage forts in Ghana, Stormwater Drainage Network Haldwani, ISBT Housing Society Dehradun, IT and Clinical equipment in State Ayush Health Facilities, SWM Sheeshambara Facility Dehradun, 33/11 Kv Power Transformer एवं Uttarakhand Village Rural Road Infrastructure की कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया।
समापन अवसर पर अपर सचिव डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों को अपनी Asset Management Plan को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से तैयार करना चाहिए।
केन्या एवं घाना के विशेषज्ञों ने UNDESA एवं CPPGG, उत्तराखण्ड सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से ज्ञान का आदान प्रदान एवं दूसरे देशों में संचालित बेस्ट प्रैक्टिस को जानने का अवसर भी प्राप्त होता है।
कार्यशाला में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज पंत, UNDESA के डॉ. डेनियल प्लात्ज सहित नेपाल, श्रीलंका, भूटान, केन्या, घाना देशों से प्रतिनिधियों, उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों एवं दून विश्वविद्यालय के शहरी विकास विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
