Haridwar में CM धामी का दिखा सहज अंदाज, योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार में संभाला भीड़ प्रबंधन

Haridwar: नमामि गंगे घाट पर वीवीआईपी और नेताओं की मौजूदगी के बीच बढ़ा भीड़ का दबाव, धामी ने लोगों को पीछे हटाकर रास्ता देने की अपील की।


हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग अंदाज देखने को मिला। नमामि गंगे घाट पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में वीवीआईपी, राजनीतिक हस्तियां और अन्य लोग पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ का दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगीं।

 

स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद व्यवस्था संभालने के लिए आगे आए। उन्होंने लोगों से एक तरफ व्यवस्थित खड़े होने और रास्ता खाली रखने की अपील की। कहीं लोगों को पीछे हटाया तो कहीं रास्ता देने के लिए समझाते नजर आए।

Uttarakhand: मां को अंतिम विदाई देते समय रो पड़े CM योगी, पंचूर में दिया अर्थी को कंधा, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन में जुटी थीं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री धामी को खुद लोगों के बीच पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

 

CM धामी का यह सहज और सक्रिय अंदाज घाट पर चर्चा का विषय बना रहा। योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार के इस भावुक मौके पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आत्मीयता के साथ ही धामी की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी भी लोगों के ध्यान का केंद्र रही।