Uttarakhand: मां को अंतिम विदाई देते समय रो पड़े CM योगी, पंचूर में दिया अर्थी को कंधा, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उन्होंने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। मां के निधन की खबर मिलने के बाद वह पंचूर पहुंचे, जहां शनिवार को उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति और नेता मौजूद रहे। सावित्री देवी के निधन से पंचूर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Haridwar में CM धामी का दिखा सहज अंदाज, योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार में संभाला भीड़ प्रबंधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां को खोने के दुख के बीच भी योगी आदित्यनाथ समाज की सेवा में जुटे हैं। यह उनके कर्तव्य और समर्पण को दर्शाता है।