Accident: नैनीताल में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Accident: नैनीताल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव के समीप एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

इसमें एक ही परिवार के चार लोग और एक चालक है। हादसे पर सीएम धामी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया।

Chamoli: आग बुझाते समय हादसा, फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत, वन विभाग के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 32 QU 1874 भवाली क्षेत्र के ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

 

रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष

2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष

3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष

4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष

5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34