Chamoli: आग बुझाते समय हादसा, फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत, वन विभाग के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Chamoli: जनपद में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ वन प्रभाग के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।

Haridwar: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, अंतिम विदाई में नम हुईं आंखें

जनपद में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल धधक रहे हैं। आग के कारण कई इलाकों में धुएं और धुंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग आग पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ वन प्रभाग की टीम देर रात बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने पहुंची थी। इसी दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी पाखी-जलग्वाड़, आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह पिछले आठ वर्षों से फायर वॉचर के रूप में कार्य कर रहे थे और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव करते हुए परिवार को उचित मुआवजा तथा पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।