Haridwar: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, अंतिम विदाई में नम हुईं आंखें

Haridwar: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी की अंत्येष्टि हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ की गई। उनके बेटे मनीष खंडूडी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

Dehradun: उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर जताया शोक, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने दिया कंधा 

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।

BC Khanduri Death : नहीं रहे पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, उत्तराखंड की राजनीति के एक युग का हुआ अंत

श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सहित कई नेता, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे।