Dehradun: उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर जताया शोक, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने दिया कंधा 

Dehradun: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

BC Khanduri Death : नहीं रहे पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, उत्तराखंड की राजनीति के एक युग का हुआ अंत