Chamoli: गौचर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की चुनौतियों पर मंथन, पत्रकारों की मान्यता और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठा

Chamoli: गौचर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब गौचर के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्तमान दौर में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां, बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने विचार रखे।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारों के सामने विश्वसनीयता बनाए रखने, निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करने और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने जैसी कई चुनौतियां हैं।

 

वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं और पत्रकारों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

वहीं, पत्रकार चंद्रवीर गायत्री ने पत्रकारों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि मौजूदा समय में तहसील स्तर तक कार्यरत पत्रकारों को मान्यता दिए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि विषम परिस्थितियों में काम करने वाले पत्रकारों को उचित सम्मान और सुविधाएं मिल सकें।

 

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान पत्रकारिता की निष्पक्षता, जिम्मेदारी और लोकतंत्र में मीडिया के महत्व को लेकर भी चर्चा हुई।

Chamoli: रिवर्स पलायन कर गांव लौटे नीरज, एरोपोनिक्स तकनीक से गोपेश्वर में उगा रहे केसर

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की भूमिका को लेकर विचार रखे।