चमोली पुलिस ने दूरस्थ गाँव पाणा में चलायी “साइबर की पाठशाला”

ग्राम पाणा में ग्रामीणों को सेक्सटॉर्शन,अंजान लिंक पर क्लिक न करने, AI की मदद से वॉइस कॉल स्कैम के बारे में जानकारी दी।

रिपोर्ट -सोनू उनियाल


चमोली। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा आमजनमानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक करने तथा उनसे संवाद स्थापित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व साइबर सेल को ग्रामीणों के मध्य जाकर जागरुकता कार्यक्रम करने हेतु निर्देश दिए गए है।

चमोली पुलिस द्वारा 10 किमी पैदल चलकर दूरस्थ ग्राम पाणा में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। उ0नि0 दीपक जोशी व कां0 चन्दन नागरकोटी द्वारा ग्रामीणों को वर्तमान समय में घटित होने वाले साइबर अपराध व अन्य अपराधों के प्रति जागरुक किया गया।

ये भी पढ़ें √ उत्तराखंड का पहला Ai न्यूज़ प्रोग्राम

ग्रामीणों को सेक्सटॉर्शन,अंजान लिंक पर क्लिक न करने, AI की मदद से वॉइस कॉल स्कैम के बारे में जानकारी दी व साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किए गए।