Chamoli: कर्णप्रयाग विकासखंड की कपीरी पट्टी के छोटे से गांव कनखुल तल्ला की बेटी कुमारी प्रिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रिया का MBBS में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रिया के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने पढ़ाई के प्रति पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ इस मुकाम को हासिल किया है। लगातार मेहनत का नतीजा है कि अब प्रिया का डॉक्टर बनने का सपना एक कदम और करीब पहुंच गया है।
प्रिया के MBBS में चयन की खबर गांव में पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासी और परिचित लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
प्रिया की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से हासिल की गई यह उपलब्धि पहाड़ की उन बेटियों के लिए प्रेरणादायक है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करती हैं।
