केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को लेकर चर्चा, किया ये अनुरोध 

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां के ग्रामीणों के जीवन में गुणात्मक सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखण्ड में संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें 👉:New Delhi: CM धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें 👉:हरिद्वार में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, खेल मंत्री ने किया कड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।