IPL 2026 Final: कोहली की दमदार पारी से RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। विराट कोहली की शानदार नाबाद पारी ने टीम को जीत तक पहुंचाया। जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया।

कोहली ने खेली मैच जिताऊ पारी

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठीक रही। हालांकि टीम को शुरुआती झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा, जो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कोहली 75 रन बनाकर नाबाद लौटे और विजयी छक्का लगाकर टीम को खिताबी जीत दिलाई।

वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 15 रन बनाए। टिम डेविड ने भी तेज 24 रन की पारी खेली। आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने बनाए 155 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन ने 12 रन बनाए जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिडिल ऑर्डर में निशांत सिंधु ने 20 रन की पारी खेली। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी वाशिंगटन सुंदर ने खेली, जिन्होंने 37 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 50 रन बनाए। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए।

RCB गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के गेंदबाजों ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। अहम मुकाबले में गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की सूची में अपनी जगह बना ली। आरसीबी से पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही यह कारनामा कर चुकी थीं। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न का माहौल

जैसे ही विराट कोहली ने विजयी छक्का लगाया, पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम जश्न में डूब गया। मैदान पर खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया, वहीं स्टेडियम में मौजूद हजारों आरसीबी फैंस खुशी से झूम उठे। विराट कोहली की यह पारी फाइनल की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई।

 

Suman Kalyanpur: तुमने पुकारा और हम चले आए’…मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, ‘दूसरी लता मंगेशकर’ के नाम से थीं मशहूर