न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का आगाज

हल्द्वानी की कुंवरपुर न्याय पंचायत से शुरू हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का आगाज,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ  शुभारंभ किया।


आज हल्द्वानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का कुंवरपुर न्याय पंचायत से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह और नैनीताल जनपद प्रभारी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत शुभारंभ किया। वहीं इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।

CM धामी ने लखनऊ में किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ

इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।साथ ही इस दौरान न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, जिन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह और खेल मंत्री ने सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल ने कहा कि भारत का युवा पूरी दुनिया में बडी ताकत के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सपने बडे-बडे देखने चाहिए और उन सपनों को आपके लक्ष्य को एक विजन एवं संकल्प के साथ अपने जीवन में परिवर्तित करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चे प्रतिभा के धनी है आप जो संकल्प अपने जीवन में अवतरित कर लेंगे तो आपको सिद्वि अवश्य मिलेगी।

अब जल्द खत्म होगा पेयजल संकट, तैयार होगी दीर्घकालिक योजना

वहीं अपने संबोधन में खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है, खेलने से जहां हम तनाव मुक्त होते हैं तो वहीं हम अपने जीवन मे अनुशासन भी सीखते हैं।साथ ही कहा कि आज के दौर में खिलाड़ियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा करियर नजर आ रहा हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं और लगातार कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें तथा वह खेल मंत्री के रूप में खेल संसाधनों को बढ़ाने हेतु अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास लगातार कर रही हैं। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों हेतु 4% क्षैतिज आरक्षण के लिए विधिक प्रयास किए जा रहे है जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में लाभ प्राप्त हो। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वे दिन का एक घंटा खेल के लिए जरूर दें, जिससे चुस्त रहने के साथ ही वह सभी अपने शरीर भी स्वस्थ रख सके।

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए हुई बंद

साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियो को सिर्फ प्रशस्ती पत्र मिलता था लेकिन अब उन्हें नगद धनराशि भी दी जा रही है जो कि क्रमशः न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालो के लिए 300,200 और 150 की प्रोत्साहन राशि रखी है।विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी और राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही कहा कि राज्य स्तर पर जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड को तोड़ेंगे उन्हें 1 लाख रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी।

कहानी उस इंटरनेट की, जिसके बिना एक दिन भी रह पाना मुश्किल