NATIONAL SPORTS Award: मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन 4 को खेल रत्न, 5 को द्रोणाचार्य, किन्हें मिला अर्जुन पुरस्कार..देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Khel Ratna & Arjuna Award 2024: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का ऐलान खेल मंत्रालय द्वारा कर दिया गया है। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। वहीं 34 खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं।

17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी होगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024

1. गुकेश डी (शतरंज)

2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

4. मनु भाकर (शूटिंग)

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच 2024

1. भाष राणा पैरा-शूटिंग

2. दीपाली देशपांडे शूटिंग

3. संदीप सांगवान हॉकी

4. एस मुरलीधरन बैडमिंटन

5. अरमांडो एग्नेलो कोलाको फुटबॉल

ये भी पढ़ें 👉:Uttarakhand में राष्ट्रीय खेलः वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पहुंचा 30 हजार के पार…

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 2024

1.सुच्चा सिंह एथलेटिक्स

2.मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा-स्विमिंग

 

अर्जुन पुरस्कार 2024

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)

2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)

3. नीतू (मुक्केबाजी)

4. स्वीटी (मुक्केबाजी)

5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)

6. सलीमा टेटे (हॉकी)

7. अभिषेक (हॉकी)

8. संजय (हॉकी)

9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

10. सुखजीत सिंह (हॉकी)

11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)

12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)

13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)

14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)

15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)

16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)

17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)

18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)

19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)

20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)

21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)

22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)

23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)

24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)

25. कपिल परमार (पैरा जूडो)

26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)

27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)

28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)

29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)

30. अभय सिंह (स्क्वैश)

31. साजन प्रकाश (तैराकी)

32. अमन (कुश्ती)