New Delhi: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएँ देकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Uttarakhand: देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना
मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।
