Pithoragarh News: जनपद के बुडलगांव में दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की 7 जुलाई को शादी हुई थी। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बुडलगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक टैक्सी चालक था और 7 जुलाई को ही उसका विवाह हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
घटना के बाद परिजनों ने युवक की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जानी चाहिए, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
युवक की मौत के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
प्रारंभिक जांच में युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत वजह लग रही है. मामले की जांच की जा रही है.
-ललित मोहन जोशी, कोतवाल-
