Uttarakhand new map: सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड राज्य के मानचित्र का तीसरा संस्करण जारी किया है। यह अपडेटेड नक्शा आमजन, शोधकर्ताओं और योजनाकारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। 1:500,000 के पैमाने पर तैयार यह नक्शा रोड नेटवर्क और अन्य बदलावों को दर्शाता है। इसे सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, इसमें प्रदेश के प्रमुख स्थलों की दूरी और रूट की जानकारी भी शामिल है।
नक्शे की अहमियत:
किसी भी देश, राज्य या स्थान के बारे में पूरी जानकारी एक नजर में पाने के लिए नक्शा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। सटीक नक्शा स्थान की पहचान और पहुंच को आसान बनाता है। राज्यों के लिए अपडेटेड नक्शे की जरूरत और भी महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड को 17 साल बाद मिला यह नया नक्शा इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें 👉:Trump Tariffs: भारत की ‘डिप्लोमैटिक जीत’, चीन पर टूटा 125% टैक्स का कहर!
सर्वे ऑफ इंडिया, जो देश में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लेकर राज्यों के नक्शे तैयार करने वाली एकमात्र अधिकृत एजेंसी है, ने उत्तराखंड का यह स्टेट मैप तैयार किया है। यह तीसरा संस्करण पूरी तरह अपडेटेड है और 1:500,000 स्केल पर बनाया गया है।
पहले संस्करण और बदलाव:
सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड के स्टेट मैप का पहला संस्करण 2003 में राज्य गठन के बाद जारी किया था। दूसरा संस्करण 2008 में आया। इसके बाद लंबे समय तक नया नक्शा नहीं मिला, जबकि इस दौरान रोड नेटवर्क और अन्य बदलाव राज्य में देखे गए। नया नक्शा इन बदलावों को दर्शाता है और आमजन, शोधकर्ताओं, योजनाकारों व पर्यटकों के लिए उपयोगी होगा।
डाउनलोड की सुविधा:
इस नक्शे को भारत के महासर्वेक्षक हितेश कुमार एस मकवाना की देखरेख में तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति इसे सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.surveyofindia.gov.in से डाउनलोड कर सकता है।
प्रमुख स्थलों की जानकारी:
नए नक्शे में उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों की दूरी और रूट की जानकारी दी गई है। साथ ही स्थलों के लिए कोड भी शामिल किए गए हैं।
स्केल की खासियत:
नक्शा 1:500,000 स्केल पर तैयार किया गया है, जिसका मतलब है कि नक्शे का 1 सेंटीमीटर धरातल पर 5 किलोमीटर की दूरी को दर्शाता है। यह स्केल नक्शे से दूरी का सटीक आकलन करने में मदद करता है।