Uttarakhand: जम्मू कश्मीर में शहीद हुए चमोली के वीर सपूत विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया, देवभूमि में शोक की लहर

Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्राम हरमल निवासी भारतीय सेना के नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

Chamoli: बदरीनाथ दर्शन से लौट रहे यात्रियों की आखिरी बनी हेली यात्रा, पायलट समेत 6 की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ान पर सवाल

देवभूमि के इस वीर सपूत का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके समर्पण और साहस को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।