Uttarakhand में मंत्रियों को दिए गए जिलों के प्रभार, विकास कार्यों की निगरानी होगी तेज

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को सरकार ने दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।

मंत्रियों को सौंपे जिले का प्रभार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पिथौरागढ़

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी

कैबिनेट मंत्री खजान दास को नैनीताल

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी को चमोली व चंपावत

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पौड़ी

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर

New Delhi: CM धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, बद्री गाय का घी,मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और पहाड़ी राजमा किया भेंट

इन जिलों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की प्रगति का नियमित आकलन करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना, स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभागीय समन्वय को मजबूत करना है।