Pauri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली.

सीएम योगी की मां बीमार थीं. डॉक्टर को भी उनके घर बुलाया गया था.
योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.
सीएम योगी की मां के निधन पर सीएम धामी, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति समेत सभी दिग्गजों ने दुःख जताया है.

वहीं निधन की खबर सुनकर सीएम योगी आज देर शाम अपने घर पंचूर गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर वह मां के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा।
वहीं, उन्होंने मां सावित्री देवी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए अपनी तस्वीर साझा की और बेहद संक्षिप्त शब्दों में लिखा- मां, ओम शांति।
