ISRO ने आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3D किया लॉन्च, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

INSAT-3DS: इस सैटेलाइट को मौसम संबंधित भविष्यवाणी व आपदा चेतावनी के लिए तैयार किया गया है। ये मौसम से संबंधित जानकारी इसरो तक भेजेगा।


ISRO INSAT-3DS Mission: इसरो ने शनिवार को मौसम संबंधी उपग्रह इनसेट-3डीएस को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है।

इसरो प्रमुख ने टीम को दी बधाई

इसरो के INSAT-3DS मौसम उपग्रह के प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, हमें कहते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमने INSAT-3DS3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित किया गया है और उसका प्रदर्शन काफी अच्छा है। इस काम में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं।

मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

बता दें कि इनसेट-3 डीएस भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम उपग्रह का मिशन है। ये मौसम से संबंधित जानकारी इसरो तक भेजेगा। इस सैटेलाइट को मौसम संबंधित भविष्यवाणी व आपदा चेतावनी के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:Bharat Ratna: देश की इन 3 हस्तियों को मिलेगा भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट…

यह सैटेलाइट 170 km पेरीजी और 36647 km एपोजी वाली अंडाकार जीटीओ कक्षा में चक्कर लगाएगा। सैटेलाइट का कुल वजन 2274 किलोग्राम है। इस सैटेलाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने फंडिंग की है। इस सैटेलाइट में 6 चैनल इमेजर है ।19 चैनल साउंडर मेटियोरोलॉजी पेलोड्स मौजूद हैं। यह सैटेलाइट अपने पुराने सैटेलाइट INSAT-3D और INSAT-3DR के साथ मिलकर मौसम की जानकारी देगा।